फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every day 20 soldiers are booking tickets to go on duty

Mahendragarh-Narnaul News: रोज 20 सैनिक ड्यूटी पर जाने के लिए बुक करा रहे टिकट

Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Every day 20 soldiers are booking tickets to go on duty
फोटो नंबर-11नारनौल के रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कैं​​सिल करवाते लोग। संवाद
नारनौल। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। दुश्मन देश से सीमावर्ती क्षेत्रों पर हाई अलर्ट भी घोषित कर दिया है। इस बीच सेना के जवानों सहित सभी विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं जिन श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी मंदिर के टिकट आरक्षित करवाई थी, वह अब कैंसिल करवाने नारनौल रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं। युद्ध की आशंका के बीच नारनौल रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 15 से 20 सेना के जवान दिल्ली और जैसलमेर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए टिकट आरक्षित करवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से जैसलमेर तक चलने वाली रुणिचा एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 11 बजे नारनौल रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इसमें सेना के जवान सफर कर के सरहद तक पहुंच रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने गर्मी में छुट्टियां मनाने के लिए टिकट आरक्षित करवाई थी, वे अब कैंसिल करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकआउट और आपातकालीन परिस्थितियों के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी भगत की कोठी-बाडमेर और मुनाबाव-बाड़मेर रेलसेवा रद्द कर दी गई। वहीं नारनौल रेलवे स्टेशन से भी जैसलमेर के लिए ट्रेन संचालित होती है।

ऐसे में युद्ध जैसे हालात होने पर यह रूट भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से बिकानेर, जोधपुर के लिए ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed