फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every citizen of the village is proud of the martyrdom of freedom fighter Chandra Ram Sen.

स्वतंत्रता सेनानी चंद्रा राम सेन की शहादत पर गांव के हर नागरिक को गर्व

Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Every citizen of the village is proud of the martyrdom of freedom fighter Chandra Ram Sen.
गांव मुसनोता में लगी स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति। - फोटो : Narnol
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चंद्रा राम सैन देश के लिए बलिदान देकर ब्लॉक निजामपुर के गांव मूसनोता का नाम रोशन किया है। चंद्रा राम सैन 19 वर्ष की आयु में भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए। सर्विस के दौरान उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध लड़ा। बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज के गर्म दल में शामिल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान सेनानी चंद्रा राम सैन को अंग्रेजों ने कठोर कारावास की सजा दी और उनको अंडमान निकोबार जेल में डाल दिया। स्वतंत्रता सेनानी ने इस दौरान अपने जीवन के आठ वर्ष गुजारे। देश आजाद होने के बाद केंद्र सरकार ने सभी भारतीयों को वहां से निकाला। 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया। उसके बाद हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. बंशीलाल ने ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। वही 14 जनवरी 1987 को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं अब स्वतंत्रता सेनानी का परिवार सरकार की अनदेखी से परेशान है। सेनानी के पौत्र नवीन सैन ने बताया कि सरकार इनके बलिदान को भूले बैठी है व स्वतंत्रता सैनानी व उनके परिजनों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed