फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even the smallest worker reaches a big position in BJP, I am an example in front of you: Dr. Mohanlal Yadav

भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच जाता है, मैं आपके सामने उदाहरण हूं : डॉ. मोहनलाल यादव

Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Even the smallest worker reaches a big position in BJP, I am an example in front of you: Dr. Mohanlal Yadav
महेंद्रगढ़। लोकतंत्र में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता सत्ता के बड़े से बडे पद पर पहुंच जाता है। मेरे जैसा कार्यकर्ता इसका उदाहरण है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव शनिवार को महाविद्यालय के खेल मैदान में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एमपी के मुख्यमंत्री 12.30 बजे महेंद्रगढ़ हेलिकॉप्टर से पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. मोहनलाल यादव यादव ने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों में परिवारवाद के चलते देश की जनता ने उन पार्टियों का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। महेंद्रगढ़ की धरती वीर जवानों की धरती है, यहां के वीर जवान देश की सरहदों पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। हम सब सनातन धर्म में भगवान राम की पूजा करते हैं। अगर कहीं भगवान राम की मूर्ति नहीं मिले तो कमल के फूल की पूजा कर लेना। भगवान राम की पूजा हो जाएगी। प्रधानमंत्री भगवान कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलकर लोकतंत्र में हर वर्ग की रक्षा कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि डॉ. मोहनलाल यादव बहुत ही धार्मिक व उच्च विचारों के व्यक्तित्व के धनी हैं। शर्मा ने आश्वस्त किया कि महेंद्रगढ़ को भाजपा की छावनी के नाम से हरियाणा में जाना जाता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी यहां से जिसको भी मैदान में उतारेगी भारी बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार ताकत देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम के बाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव ने अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारीलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधायक सुखबिंद्र मांढ़ी, ठाकुर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed