{"_id":"676309b7acb40804450d7888","slug":"even-after-the-municipalitys-campaign-to-remove-encroachments-there-is-no-effect-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113924-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद भी नहीं हो रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद भी नहीं हो रहा असर
Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण हो जाते हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार मुनादी करवाई जा रही है। नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दे चुके है। लेकिन इस कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं दिख रहा।
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, धीरज, घनश्याम, मोहित, महेश शर्मा ने बताया कि नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के लिए निरंतर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि शहरवासी आसानी से आवागमन कर सकें। नगर पालिका की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं हो रहा। इसलिए एक दिन की कार्रवाई के बाद वे फिर से सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। रेहड़ी चालक मनोज, प्रमोद, सुमित, राहुल ने बताया कि नगर पालिका की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से बडे व्यापारियों को परेशानी नहीं करती बल्कि छोटे व्यापारियों को तंग करती है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों ने बरादमों के साथ-साथ सड़क पर भी सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। पहले वहां से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
-- -- -- -- --
वर्जन....
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान दोबारा से चलाया जाएगा। जहां पर अतिक्रमण ज्यादा है वहां पर दुकानदारों का सामान जब्त करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बनाने में नगर पालिका का सहयाेग करें। दुकानदार अपना सामान निर्धारित स्थान पर लगाए।
विज्ञापन
-- - रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़