फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even after five days of Gaurav murder case, police have been able to arrest one accused, five still absconding

गौरव हत्या कांड के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस एक आरोपी को कर पाई है गिरफ्तार, पांच अभी भी फरार

Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Even after five days of Gaurav murder case, police have been able to arrest one accused, five still absconding
महेंद्रगढ़। गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय युवक गौरव की हत्या के पांच दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस छह नामजद आरोपियों में से महज एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। मृतक गौरव के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक गौरव को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। वीडियो में आरोपियों की पहचान भी हो रही हैै।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में एक आरोपी नांगल हरनाथ निवासी विक्की उर्फ फुकरा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेेश किया था। जिसे तीन दिन की रिमांड पर रखा गया था। वहीं पुलिस भी मामले की तह तक पहुंचने के लिए तीन जांच टीम गठित कर चुकी है।
विज्ञापन

जो कि आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है।
9 अक्तूबर को युवक गौरव महेंद्रगढ़ से घर जा रहा था। इसी दौरान मालड़ा नहर के पास 10-15 बदमाशों से बाइक रुकवा कर लाठी-डंडो से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद उपचार के लिए हाई सेंटर ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता देवेंद्र की शिकायत पर छह नामजदों रवि लंगड़ा, मोहन, अजय, प्रीतम, व सुखदेव सहित दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस व सीआईएस की तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। इसके अलावा आसपास गांवों में तलाश की जा रही है। आज आरोपी की रिमांड अवधि पूरी हो जाएगी। आरोपी से वारदात में प्रयोग किए डंडे को बरामद किया जा चुका है।- रविंद्र सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed