फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even after 7 days of purchase, arrival of mustard is zero

Mahendragarh-Narnaul News: खरीद शुरू होने के 7 दिन बाद भी सरसों की आवक शून्य

Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Even after 7 days of purchase, arrival of mustard is zero
फोटो नंबर- 06सरसों की आवक नहीं होने के कारण नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी में बंद दुकाने और खाली
नारनौल। जिले की मंडियों में 15 मार्च से सरसों की खरीद जारी है, लेकिन खरीद शुरू होने के 7 दिन बाद भी अभी तक किसान सरसों लेकर मंडी नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि क्षेत्र में अभी सरसों की कटाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं जिन किसानों ने सरसों निकलवा ली वह उन्हें सूखा रहे है, ताकि बेचते समय नमी की मात्रा अधिक नहीं रहे। गौरतलब है कि सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत तक निर्धारित की गई है। यदि अधिक रहती है तो खरीद नहीं की जाएगी। गत वर्ष भी सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा रहने के कारण अनेक किसानों को फसल बेचने के लिए मंडी में तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ा था। संभावना है कि सोमवार से मंडियों में किसान आने शुरू हो जाएंगे। सरसों की आवक में भी तेजी देखने को मिलेगी।

वहीं वेयर हाउस मैनेजर रूबी हुड्डा का कहना है कि खरीद के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रयास है कि खरीद व उठान प्रक्रिया में तेजी रहे और खरीद कार्य सुचारू रूप से चले। इस वर्ष सरसों की खरीद के लिए करीब 5 लाख बारदाने का स्टॉक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed