फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Establishment of industrial area will be beneficial: MLA

औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने से होगा फायदा : विधायक

Fri, 15 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Establishment of industrial area will be beneficial: MLA
महेंद्रगढ़। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन वीरवार को महेंद्रगढ़ के विधायक ने हल्के की प्रमुख मांगों को रखा। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि गांव खुड़ाना में वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से आईएमटी का शिलान्यास किया था, लेकिन अभी तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

आईएमटी के लिए अधिकांश किसानों ने अपनी जमीन पोर्टल पर चढ़ा दी है। केवल कुछ किसानों की जमीन पोर्टल पर नहीं चढ़ पाई है। सरकार को किसानों को उचित मुआवजा देकर जल्द से जल्द आईएमटी का कार्य शुरू करना चाहिए। महेंद्रगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के बाद यहां के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महेंद्रगढ़ शहर के बाहर से बाईपास निकालना आवश्यक है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बुचौली रोड से सीगड़ा तक 6 करम के कच्चे रास्ते के पक्का बन जाने से मसानी चौक पर लगने वाले जाम से काफी निजात मिलेगी। गांव बुचौली, नांगल हरनाथ सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों को रेवाड़ी जाने के लिए मसानी चौक नहीं जाना होगा। इसके अलावा बुचौली रोड पर लगते निजी विद्यालयों की बसें भी मसानी चौक पर न जाकर सीधे यहीं से रेवाड़ी रोड पर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़ सब डिपो का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। सामने आया कि बस स्टैंड पर नई बिल्डिंग का निर्माण हुआ है वह सब डिपो नहीं बल्कि वर्कशॉप का भवन है। इसलिए समय की मांग को देखते हुए महेंद्रगढ़ में सब डिपो बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed