फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Enthusiasm among women players for Judo, Judo sport is also helpful in self-defense

Mahendragarh-Narnaul News: जूडो के लिए महिला खिलाड़ियों में उत्साह, जूडो खेल आत्मरक्षा में भी सहायक

Tue, 24 Jun 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among women players for Judo, Judo sport is also helpful in self-defense
फोटो नंबर- 24खेल नर्सरी में जूडो का अभ्यास करते ​खिलाडी। स्रोत-विभाग
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित विभागीय खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जूडो को लेकर महिला खिलाड़ियों में भी उत्साह है। खेल नर्सरी में करीब 35 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसमें से 10 महिला खिलाड़ी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। जूडो के लिए खेल नर्सरी गत तीन सत्र से संचालित है और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
वहीं महिला खिलाड़ी कोमल ने गत वर्ष आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। इस वर्ष आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खिलाड़ी नियमित रूप से जूडो का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेल नर्सरी में कोच विवेक कुमार ने भी बतौर खिलाड़ी कई राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। विवेक कुमार ने बताया कि जूडो खेल का अभ्यास केवल प्रतियोगिताओं में ही नहीं, अपितु महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी में नियमित रूप से खिलाड़ियों को जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब प्रत्येक सत्र में खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कई प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। स्कूल नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। नियमित जूडो का अभ्यास कर रही हूं। खेल नर्सरी में मैट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतना लक्ष्य है।


कोमल, जूडो खिलाड़ी
-------------
जूडो खेल के नियमित अभ्यास से मेरे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। जूडो आत्मरक्षा में भी सहायक है। नियमित रूप से खेल नर्सरी में जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हूं, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत सकूं।

चित्रा, जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed