{"_id":"6af5fee7cab144f94a0bf96e","slug":"ensure-no-eligible-persons-name-is-left-out-of-the-electoral-roll-sdm-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147669-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे : एसडीएम
विज्ञापन
नांगल चौधरी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से छूटने न पाए, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर नांगल चौधरी के एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) उदय सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी राजनीतिक दलों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने की अपील की, ताकि अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि यदि किसी बीएलए को अपने क्षेत्र में कोई ऐसा पात्र नागरिक मिलता है, जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह तुरंत संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करे। साथ ही उस व्यक्ति का आवेदन भरवाने में मदद करे, ताकि उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और गणना फॉर्म में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दर्ज करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि जो नागरिक अपने पुराने पते पर ही रह रहे हैं, उन्हें केवल गणना फॉर्म भरकर उस पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसके साथ परिशिष्ट-ख का घोषणा पत्र भी लगाना होगा।
उन्होंने उपमंडल के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों और सरकारी कार्यालयों में लगाई गई मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जरूर जांचें। नाम नहीं होने पर सही जानकारी के साथ जल्द फॉर्म जमा करवाएं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।