फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment removed, challans issued to 35 shopkeepers

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाया, 35 दुकानदारों के किए चालान

Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed, challans issued to 35 shopkeepers
फोटो संख्या:86- नगर पालिका  कनीना की ओर से अतिक्रमण  हटाओ अ​भियान के तहत सामान  हटाती नगर पालिक
कनीना। नगर पालिका कनीना ओर से वीरवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी के निर्देश पर चले अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले 35 दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पालिका टीम ने अटेली टी-प्वाइंट, मंडी मोड़, तहसील गेट के सामने, बस स्टैंड, बाबा मोलड़नाथ चौक, सिटी थाना रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों से रेहड़ी, फड़ी व दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी ने बताया कि 35 दुकानदारों के 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये के चालान किए गए। तीन दिन से मुनादी करवाई जा रही है कोई भी अतिक्रमण करता दिखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव कपिल कुमार ने बताया कि पहले भी दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चेतावनी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए बाजार में अतिक्रमण कर रहे थे, जिससे आने-जाने का रास्ता संकरा हो गया था।

उन्होंने कहा कि बाजार की सुंदरता खराब करने वाले अवैध होर्डिंग भी हटाए गए हैं व दुकानों के बाहर रखा गया सामान अंदर करवाया गया है। कपिल कुमार ने साफ कहा कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार या रेहड़ी संचालक तय सीमा से आगे सामान रखकर रास्ता बाधित करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान किया जाएगा व सामान जब्त किया जाएगा। इस अभियान से बाजार में आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed