{"_id":"611a9a598ebc3e42f04fac26","slug":"encroachment-removal-campaign-launched-in-nangal-chaudhary-narnol-news-rtk621088046","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी में नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी में नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
नांगल चौधरी। एसडीएम मनोज कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका नांगल चौधरी ने सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में सड़कों व बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों व अतिक्रमण को हटवाया। नपा सचिव पवन कुमार की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा रोड पर रखें हुए सामान को जब्त किया गया। साथ ही सड़क पर बने हुए चबूतरे व टीनशेड को भी जेसीबी से तोड़ा गया।
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक लगते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और अपने-अपने सामान को हटाने लग गए। वहीं रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ियों को लेकर भाग गए। करीबन दो से तीन घंटे चली इस कार्रवाई के बाद शहर की सड़के खुली व चौड़ी नजर आने लगी।
बता दें कि नांगल चौधरी में निजामपुर रोड व कोटपुतली रोड सबसे व्यस्त बाजार हैं। जहां से रोजाना काफी संख्या में वाहन गुजरते है और काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता हैं। अधिक भीड़ होने से लोगों की सुविधा के लिए नपा ने सड़क के दोनों और पैदल आवागमन के लिए डिवाइडर बनाए थे लेकिन एक तरफ रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिए है। वहीं दूसरी ओर बाकी जगह पर लोग वाहनों को खड़ा करके पार्किंग बना लेते हैं। जिससे बाजार में पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले में कूड़ा कर्कट डाल कर बंद कर दिए हैं। जिससे बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो जाता हैं। इससे पहले भी नपा द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा चुका हैं, लेकिन उनके जाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है। जिसकी बार बार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनोज कुमार नेे नांगल चौधरी के बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देखकर नपा को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।
जिस पर नपा ने अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटा लेने का नोटिस दिया था, लेकिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद सोमवार को नपा सचिव पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका टीम के साथ एसआई वीरेंद्र व एसआई देवेंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। नपा सचिव पवन कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जिसके तहत गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले से आगे तक किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता व स्वच्छता को खराब नहीं होने दिया जाएगा। सभी दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई हैं, अगर अब फिर से अतिक्रमण किया गया तो और अधिक सख्ती के साथ अभियान चलाकर रोड पर रखे सामान को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।