फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment has spoiled the appearance of the city, responsible silence

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत, जिम्मेदार मौन

Sat, 24 Aug 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment has spoiled the appearance of the city, responsible silence
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से सड़कें तंग हो गई हैं। दुकानदारों द्वारा 10 से 15 फीट दुकान के बाहर सामान लगा रखा है। इसके कारण बाजार में जाम लग जाता है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आए हैं। सबसे अधिक जाम की स्थिति सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड पर बनी रहती है। शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें दिन के समय सिमटकर रह जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दुर्भर हो रहा है। दुकानदार सड़क के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं। उसके बाद उनके आगे वाहन लग जाते ,हैं जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ी वाले खड़े होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर खरीदारी के लिए दुकान में चले जाते हैं। वाहन खड़ा करके एक-दो घंटे में वापस आते है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहर के समय यहां से गुजरने वाले सैकड़ों की संख्या में स्कूली वाहन लोगों की ओर परेशानी बढ़ा रहे हैं। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। जाम की यह स्थित शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आचार संहिता समाप्त होते ही योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर का अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण के स्थाई समाधान को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी।
-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed