फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encourage girls to enroll in the institute by reaching villages

Mahendragarh-Narnaul News: गांव-गांव पहुंचकर कर रहे बेटियों को संस्थान में दाखिले के लिए प्रेरित

Mon, 03 Jun 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Encourage girls to enroll in the institute by reaching villages
फोटो संख्या:58- राजकीय महिला औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में इस बार 6 ट्रेडों में 204 सीटों पर आगामी सत्र के लिए दाखिले के लिए संस्थान की ओर से तैयारियों पुरी कर ली गई।
विज्ञापन

महिला आईटीआई प्राचार्य हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार 2024-25 सत्र के दाखिले प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र के दौरान गांव-गांव जाकर छात्राओं को जागरूक किया गया था। इसी प्रकार इस सत्र के दौरान जल्द ही पांच टीमों को गांव-गांव भेजा जाएगा। ताकि इस बार भी रिस्पोंस अच्छा रहे। विभाग के आदेश मिला इस बार दाखिला शत प्रतिशत हो। उन्होंने बताया कि इस बार टीमें विभिन्न गांवों में ग्राम पंचायतें, आंगनबाड़ी, राजकीय विद्यालयों सहित गांवों के मुखिया से संपर्क कर दाखिले के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा डोर-टू-डोर जाकर पढ़ाई छोड़कर चूल्हा-चौका संभाल रहीं बेटियों को महिला आईटीआई में सरकार की ओर से दी जाने वाली योजना व सहायता राशि के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले बार हमारा लक्ष्य सीट फुल करने का था. लेकिन लक्ष्य पुरा नहीं किया जा सका। इस बार संस्थान का प्रयास सीटें फुल करने का लक्ष्य रहेगा। आईटीआई में 204 सीटें निर्धारित है। वर्तमान में 160 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। आवेदन करते समय जिस विद्यार्थी दाखिले को लेकर कोई जानकारी या समस्या आती है तो विद्यार्थियों की सहायता लेकर संस्थान में दो हेल्प डेस्क बनाए गए है। हर डेस्क पर तीन सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। दाखिले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान में आकर हेल्प डेस्क पर जानकारी ले सकते है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 7 जून से ऑनलाइन आवेदन किया शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए दी जाएंगी विशेष सुविधाएं
सरकार युवतियों को महिला आईटीआई में दाखिला लेने पर विशेष सुविधाएं दे रही है। सरकार इस बार महिलाओं का कौशल निखारने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की योजनाओं में युवतियों के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा, एक हजार रुपये की राशि टूलकिट के लिए, छात्रवृति राशि, निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा, निशुल्क ट्यूशन फीस, पुस्तकालय की सुविधा सहित अनेक सुविधाएं शामिल हैं।
ये है सीटों का ब्योरा
ट्रेड सीटें
कढ़ाई सिलाई कोर्स 40
हाथ और मशीन की कढ़ाई कोर्स 20
ब्यूटी पार्लर कोर्स 48
कोपा 48
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकैनिक 24
स्टेनो हिंदी 24

फोटो संख्या:58- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:58- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed