फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   empty seat for dakhile in iti

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में रिक्त सीट पर आज से होंगे दाखिले

Mon, 12 Aug 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
empty seat for dakhile in iti
फोटो नंबर-23नारनौल की आईटीआई।
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में सोमवार से संस्थान स्तर पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले 12 अगस्त से 23 अगस्त तक किए जाएंगे। दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राएं दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद संस्थान स्तर पर मेरिट सूची को जारी होगी, जिसमें चयनित छात्र-छात्राओं को दाखिला के लिए उसी दिन फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन



पुरुष आईटीआई और महिला आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया पिछले कई दिनों से जारी हैं। अब तक चार चरण की मेरिट सूची घोषित की जा चुकी है। पुरुष आईटीआई में उपलब्ध कुल 872 सीट में अब तक 454 सीट पर दाखिला हुआ है। वहीं महिला आईटीआई में उपलब्ध कुल 288 सीट में से महज 73 सीट पर दाखिला हुआ है। पुरुष आईटीआई में अभी 418 और महिला आईटीआई में अभी 215 सीट पर दाखिला होना बाकी है।
विज्ञापन

पुरुष आईटीआई में अब तक 454 सीट पर दाखिला हो चुका हैं और 418 सीट पर दाखिला होना बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिले 12 अगस्त से 23 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। दाखिले के इच्छुक छात्र दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज स्तर पर मेरिट सूची को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed