फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employment fair in ITI today, 25 companies will participate

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में रोजगार मेला आज, 25 कंपनियां लेंगी भाग

Wed, 06 Dec 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employment fair in ITI today, 25 companies will participate
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में 7 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 25 कंपनियां भाग लेंगी। रोजगार मेले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रोजगार मेले में चयनित होने वाले युवक व युवतियों को जॉब आफर लेटर देंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस मेले के संबंध में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैशाली सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवक व युवतियों को उनकी क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है तथा प्रशिक्षण के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियां में जॉब दिलाई जाती है। इसमें में तीन पीआईए और 25 कंपनियां भाग ले रही हैं। महेंद्रगढ़ जिले के बेरोजगार युवक युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed