{"_id":"68190538d89a94e4680ae26f","slug":"employees-will-participate-in-the-program-to-be-held-at-shiksha-sadan-panchkula-on-may-12-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116906-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 12 मई को शिक्षा सदन पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 12 मई को शिक्षा सदन पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे कर्मचारी
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना में बैठक करते रियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी त
कनीना। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी खंड कनीना के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर मांगों पर मंथन किया। इस दौरान 12 मई को शिक्षा सदन पंचकूला पर होने वाले मास डेपुटेशन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिक्षा एवं रोजगार बचाने में अपना अपना सहयोग दें।
बैठक में कर्मचारियों ने सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार, विद्यालयों के समायोजन पर रोक, कच्चे कर्मचारियों को पक्का, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती, चिराग योजना को बंद करने की मांग उठाई गई। वहीं, पदोन्नतियां, विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा एवं विषयों के अध्यापक व गैर शिक्षक कर्मचारी दिए जाएं, शक्तियों का विकेंद्रीकरण, विद्यालयों में ढांचागत सुविधाएं गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने की मांगों को लेकर मंथन किया। सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सहायक, बीईओ कार्यालयों में आंकड़ा सहायक एवं उप अधीक्षक, डीईओ कार्यालयों में स्थापना अधिकारी का पद स्वीकृत करने सहित अनेक मांगे भी शामिल रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना में हुई बैठक में चतुर्थ श्रेणी, लिपिक व अध्यापक संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता हेमसा खंड कनीना के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने की। मंच संचालन हेमसा खंड कनीना के प्रेस सचिव पंकज यादव ने किया। हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बजाय उसको कमजोर करने वाली अनेक योजनाएं लागू कर रही हैं। अध्यापक का कार्य विद्यार्थियों को पढ़ाने का होता है, लेकिन उन्हें सुबह से शाम तक गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाए रखा जाता है। एक तरफ राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने का अभियान चला रही है। दूसरी तरफ चिराग योजना के तहत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला लेने पर उसकी फीस स्वयं भरने की योजना चलाई हुई है। बैठक में हसला खंड कनीना के प्रधान सूबे सिंह चौहान, गुलशन कुमार, मनोज कुमार, ईश्वर सिंह, कविता, सुनील कुमार, रामपाल, मानव, राजेश मौजूद रहे।