फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees stand firm on demands; strike extended until September 9.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों पर अड़े कर्मचारी, 9 सितंबर तक बढ़ी हड़ताल

Mon, 07 Sep 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Employees stand firm on demands; strike extended until September 9.
फोटो नंबर-08उठान नहीं होने के कारण मुख्य सिंघाना रोड़ पर जमा गंदगी। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाकर अब 9 सितंबर तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नगर परिषद के सभी 202 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से करीब 100 टन कूड़ा जमा हो गया है। कई जगह कूड़े के ढेर में लोग आग लगाने लगे हैं, जिससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते को जल्द लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कौशल रोजगार कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने और डोर-टू-डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने की मांग उठाई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed