फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees protested for the restoration of old pension

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employees protested for the restoration of old pension
फोटो 06 अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते कर्मचारी संध के सदस्य। संगठन
नारनौल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने वीरवार को लघु सचिवालय में एकत्रित होकर धरना दिया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 को खत्म किया जाए। नई पेंशन स्कीम को खत्म करके सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। 8वें वेतन आयोग का लाभ 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर हुए सभी लोगों को प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा, सभी राज्यों में महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स के बराबर की जाए व कोरोना काल के 18 माह का बकाया महंगाई भत्ता ब्याज सहित भुगतान किया जाए। ट्रेन यात्रा, हवाई यात्रा, वोल्वो, एसी बसों व निजी सहकारिता बसों के किराए में रियायत बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देश के सभी पेंशनर्स को मेडिकल इंश्योरेंस देकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए। पब्लिक सेक्टर के संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। नए खतरनाक लेबर कोड को खत्म किया जाए। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द की जाए व टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कौशल यादव ने कहा सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पीएफआरडी अधिनियम को निरस्त किया जाए। सभी चार श्रम संहिताओं को निरस्त किया जाए। 8वें वेतन आयोग के संदर्भ शर्तों की समीक्षा की जाए। इस अवर पर कई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed