फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees performed black flag

कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मांर्गो से काले झंडा लेकर किया रोष प्रदर्शन

Tue, 17 Aug 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Employees performed black flag
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी काले झंडे लेकर सरकार विरोधी नारे लगाकर नगर पालिका से शुरू करके शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक होते हुए नगर पालिका में खत्म किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने 25 अप्रैल और 17 अगस्त 2020 के समझौते को लागू नहीं किया हैं। कोरोना से कर्मचारियों की मृत्यु होने पर आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना, 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, फायर विभाग के 1366 कर्मचारियों को स्वीकृत पदों पर समायोजित कर नियमित करो, फायर विभाग को नगर पालिका से राज्य विभाग में समायोजित नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

अगर फायर विभाग को अलग किया गया तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, ठेका प्रथा आउटसोर्स में कार्यरत सभी प्रकार के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर करो, समान काम समान वेतन लागू करो, ईपीएफ की काटी गई राशि को खातों में जमा करो, ईएसआईसी का मेंबर बनाओ। इस मौके पर जिला प्रधान चंद्रवीर, राज्य कमेटी प्रधान मनसाराम, फायर मैन प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, विकास यादव, सतीश ढांडा, सुखबीर, रामसिंह, महेंद्र ढाढ़ोत, शैलेंद्र, पूर्ण, छोटेलाल, मुकेश, खुशविंद्र, पंकज सहित सफाई कर्मचारी और फायर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed