फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees meet mayor after not getting salary for 6 months

Mahendragarh-Narnaul News: 6 माह से वेतन नहीं मिलने पर नगराधीश से मिले कर्मचारी

Tue, 30 Apr 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Employees meet mayor after not getting salary for 6 months
नारनौल। केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के बैनर तले ग्राम पंचायत ट्यूबवेल आपरेटर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार को पिछले 6 महिनों का बकाया वेतन की मांग को लेकर जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन नगराधीश को सौंपा। नगराधीश ने 10 मई तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद धरना दिया जाना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पार्क में ग्राम पंचायत ट्यूबवेल आपरेटर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी व ग्रामीण चौकीदार एकत्रित हुए व जिला प्रशासन को पिछले 6 महिनों से बकाया वेतन भुगतान की मांग से अवगत कराए जाने व मिलने का निर्णय लिया। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, ग्राम पंचायत ट्यूबवेल आपरेटर जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, ग्रामीण चौकीदार संगठन के उप प्रधान सूबे सिंह व राज सिंह ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला संयोजक पवन कुमार नांगल सिरोही ने कहा कि हमें मजबूर होकर कनीना ब्लाक के गांवों में अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को पिछले 6 महिनों से बकाया वेतन भुगतान की मांग के लिए ज्ञापन देने पड़ रहे हैं। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, ग्राम पंचायत ट्यूबवेल आपरेटर यूनियन के जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, राहुल, ग्रामीण चौकीदार संगठन के उप प्रधान सूबे सिंह, राज सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पवन कुमार, सोनू, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed