{"_id":"636d45815519721245454abe","slug":"employees-engaged-in-cleanliness-on-the-information-of-md-of-electricity-corporation-s-visit-to-narnaul-narnol-news-rtk6631231176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के एमडी के नारनौल दौरे की सूचना पर साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के एमडी के नारनौल दौरे की सूचना पर साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी मीणा के नारनौल निगम कार्यालय के निरीक्षण की सूचना पर निगम कर्मचारी सिंघाना रोड स्थित निगम कार्यालय की साफ-सफाई जोर शोर से जुट हुए है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम के एमडी के कार्यालय निरीक्षण की सूचना मिली कर्मचारी सुबह से लेकर सायं 6 बजे तक दो दिन से साफ सफाई कार्य में लगे रहे। हालांकि एमडी के नारनौल आगमन का अधिकारिक पत्र नहीं आया है लेकिन अधिकारियों की सूचना पर कर्मचारी तैयारियों में लगे हुए हैं।
निगम के अधिकारियों ने जब कर्मचारियों को एमडी पीसी मीणा द्वारा कार्यालय के निरीक्षण की सूचना दी कर्मचारी बाकी सभी काम छोड़कर फाइलों की साफ सफाई, फाइलों को व्यवस्थित ढंग से लगाने, कमरों के बाहर नेम पलेट लगाने, सरकारी योजनाओं के बोर्ड लगाने, कमरों के बाहर रंग-रोगन व नेम प्लेट सहित अन्य कार्यों में जुटे रहे। कर्मचारी कार्यालय की ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी शाम 6 बजे तक सफाई में जुटे रहे।
कार्यकारी अभियंता संजय रंगा ने बताया कि अभी तक मैंनेजिंग डायरेक्टर पीसी मीणा के आने की पहले सूचना थी लेकिन अभी कम ही संभावना बन रही है। उन्होंने वीरवार को कार्यालय का निरीक्षण किया तो कार्यालय में साफ सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही थी। एमडी आने की सूचना पर कर्मचारी साफ सफाई में लगे हुए है। वैसे भी कार्यालय की साफ सफाई होना बहुत जरूरी है। उनके पास अभी तक मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी मीणा के आने की अधिकारिक सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि एमडी हिसार से डब्लूडीटी की बैठक लेंगे।