फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on track, test and treatment

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक, टेस्ट और ट्रीटमेंट पर दिया बल

Wed, 30 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 30 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on track, test and treatment
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित स्टेट इंटरनल इवेल्यूएशन कमेटी की बैठक ली।
विज्ञापन

ट्रैक, टेस्ट और ट्रीटमेंट पर बल दिया गया। डीसी ने कहा कि लगभग 1200 टीबी मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अधिक से अधिक जांच की जाए। डीसी ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीज को सरकार 1000 रुपये प्रति माह देती है। इस अभियान के तहत मरीज को दवाइयां तथा जांच बिल्कुल फ्री है।
विज्ञापन



इस अवसर पर राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश राजू, डॉ. सुखवंत, डॉ. कृतिका बंसल, दंत चिकित्सक डॉ. संदीप व डॉ. नवीन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


जिला में इन जगहों पर कराएं जांच:
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला का कोई भी व्यक्ति नागरिक अस्पताल नारनौल, उपमंडल अस्पताल महेंद्रगढ़ व कनीना के अलावा नांगल चौधरी, अटेली, सिहमा, छिलरो, सतनाली, नांगल सिरोही तथा सेहलंग में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपनी जांच करा सकते हैं। अगर इन केंद्रों पर मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें उपमंडल अस्पताल महेंद्रगढ़ या क्षय रोग केंद्र नारनौल में आकर अपनी जांच करानी होगी। उसके बाद उसका इलाज शुरू किया जाएगा जो पूरी तरह से मुफ्त में होगा। इसके अलावा मरीज को खुराक भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed