{"_id":"627964b4c2459273d72fe098","slug":"emotional-farewell-to-outgoing-deputy-commissioner-shyam-lal-poonia-welcome-to-new-deputy-commissioner-dr-jk-abheer-narnol-news-rtk6461740173","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को भावपूर्ण विदाई, नए उपायुक्त डॉ. जेके आभीर का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को भावपूर्ण विदाई, नए उपायुक्त डॉ. जेके आभीर का स्वागत
विज्ञापन
डीसी कार्यालय की ओर से लघु सचिवालय में निवर्तमान डीसी श्याम लाल पूनिया को भावपूर्ण विदाई दी गई तथा नए डीसी डॉ. जेके आभीर का स्वागत हुआ। लगभग तीन महीने जिला महेंद्रगढ़ में सेवाएं देने के बाद पूनिया अब चरखी दादरी में बतौर डीसी अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार को भी विदाई दी गई। इस मौके पर निवर्तमान डीसी पूनिया ने कहा कि वे 2008 से नारनौल में रह रहे हैं। यहां रहते हुए ही 2010 में यूपीएससी का टेस्ट क्लियर हुआ था। दूसरे स्थान पर जाने के बाद भी नारनौल से हमेशा लगाव रहेगा।
इस मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों को पूनिया ने कहा कि सरकारी नौकरी में तबादला होना एक सामान्य प्रक्रिया होती है। हम सभी को हमेशा नदी के किनारों की तरह तटस्थ भाव से रहना चाहिए। कभी भी अपने पद का घमंड न करते हुए जनता के हित सर्वोपरि होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम इस सिस्टम में रहते हुए लोगों की सेवा कर पा रहे हैं। बहुत ऐसे काबिल युवा हैं जो इस सेवा में नहीं आ पाते। ऐसे में हमें सभी को इज्जत देनी चाहिए। सफाई कर्मी से लेकर डीसी तक हमारे लिए सभी महत्वपूर्ण होते हैं।
इस मौके पर नए डीसी डॉ. जेके आभीर ने कहा कि पूनिया के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है। इनके मार्गदर्शन में तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट को सौ फीसदी पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको पब्लिक के लिए काम करना होता है। सही कार्य के लिए वे हमेशा अधिकारियों व कर्मचारियों की सपोर्ट में खड़े दिखेंगे। इस अवसर पर एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र, नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
डीसी डॉ. जेके आभीर ने संभाला कार्यभार
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के नए डीसी डॉ. जेके आभीर ने अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2012 बैच के आईएएस डॉ. आभीर इससे पहले जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़ के तौर पर कार्यरत थे।
रेवाड़ी जिले के निवासी डॉ. जेके आभीर एचसीएस से वर्ष 2012 में आईएएस कैडर में शामिल हुए। उन्होंने डीसी सहित विभिन्न जिलों में कई पदों पर काम करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र, नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार, डीआरडीए प्रोजेक्ट ऑफिसर गोविंद शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।