फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity problam in winter

सर्दी में भी रुला रही बिजली

Sun, 31 Jan 2016 09:18 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sun, 31 Jan 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
electricity problam in winter

सर्दियों के मौसम में भी बिजली लोगों को रुला रही है। तीन दिन से शहर में रोजाना छह घंटे बिजली गुल रहती है। रविवार को भी बिजली का यही हाल रहा, सुबह से लेकर छह घंटे तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


शहर में बिजली की समस्या गर्मी से पहले ही गहराने लगी है। तीन दिन से शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली रोज लगातार छह घंटे गुल रहती है। कई बार तो दिन में आठ से 10 घंटे तक बिजली गायब रहने लग गई है। ऐसे में आठ से दस घंटे दिन में बिजली न आने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि सर्दियों में ही बिजली का यह हाल है तो गर्मियों के मौसम में क्या होगा। तीन दिनों से शहर में बिजली रोज सुबह तीन बजे गुल हो जाती है, तो करीब नौ बजे बाद ही आती है। ऐसे में लोगों को सुबह के समय अपनी दिनचर्या के कार्य करने में बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया 33 केवी सब स्टेशन की बिजली हो रही गुल
शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा निजामपुर रोड के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन में आता है। ऐसे में यहां पर दो दिनों से एक बाक्स में फाल्ट हो रहा है। इसके कारण सुबह के समय बिजली गुल हो जाती है। हालांकि इस फाल्ट को सुधारने का काम किया गया है, मगर फिर भी बिजली की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में गुल रहती है बिजली

तीन दिनों से शहर के नई सराय, मीराजी, मन्नू नगर, ईश्वर कालोनी, बाल भवन, श्याम कालोनी, मिश्रवाड़ा, निजामपुर रोड, दया नगर, कुलताजपुर रोड, छोटा बड़ा तालाब के पास, मोहल्ला पर्स, दशमेश नगर, सलामपुरा, बड़ का कुआं, पीर आगा, बावड़ीपुर, स्टेडियम के पास, मियां की सराय, खड़खड़ी, आजाद चौक, मोहल्ला चौधरियान व सब्जी मंडी के आसपास की बिजली गायब रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed