फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity, narnaul, mahendrgarh, haryana

बिजली पर गिरी ‘बिजली’, अंधेरे में डूबा शहर

Wed, 26 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
नारनौल।तेज आंधी, हल्की बारिश और गरज चमक के दौरान बिजली गिरने से मंगलवार देर रात शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। महेंद्रगढ़ रोड स्थित 110 केवी सब स्टेशन के सीटी-पीटी (करंट ट्रांसफार्मर व प्रोटेनशल ट्रांसफार्मर) पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर और तार जल गये। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति भंग हो गई। फाल्ट आते ही बिजली कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला लेकिन फाल्ट ज्यादा होने के कारण महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी से भी बिजली कर्मचारियों को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह तीन बजे शहर के कुछ हिस्से की आपूर्ति शुरू हो पाई। इसके बाद भी इन क्षेत्रों में रुक रुककर कट लग रहे थे। बिजली कर्मचारी बुधवार दिनभर काम में डटे रहे इसके बाद भी शाम तक सभी जगह आपूर्ति सुचारु नहीं हो पायी थी। बिजली का फाल्ट आने से सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही सारे फाल्ट ठीक कर लिए जाएंगे।  
विज्ञापन


मंगलवार देर रात तेज गरज के साथ हल्की बारिश आई। बारिश के दौरान महेंद्रगढ़ रोड स्थित 110 केवी सब स्टेशन में लगे करंट ट्रांसफार्मर और प्रोटेनशल ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। इसके बाद पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात को बिजली आपूर्ति भंग होने पर निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर के साथ-साथ बिजली की तार को काफी नुकसान हो गया। इसकी वजह से स्थानीय कर्मचारियों के अलावा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी से भी बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। बिजली गिरने से ट्रांसफार्मरों में आई खराबी ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को करीब पांच घंटे लगे। जले तार भी बदले गए। रात को दो जिलों के कर्मचारी इसको आंशिक रूप से ठीक कर पाए। सुबह तीन बजे के बाद ही शहर की बिजली आंशिक रूप से बहाल हो पाई। यह समस्या दिन में भी रही।

इन्वर्टर ठप, दिन-रात में कटों से परेशान रहे लोग  
इन दिनों दिन के समय भी बिजली के कट लग रहे हैं। कटों के कारण इन्वर्टर की बैट्री चार्ज नहीं हो पाती। रात को बिजली आपूर्ति भंग होने के कुछ घंटे बाद ही इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इस कारण रात को गर्मी में लोगों को नींद नहीं आई। लोग सारी रात जागते रहे। सुबह तीन बजे के बाद लाइट आने पर ही लोगों को राहत मिली। इससे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को हुई। फाल्ट अच्छी तरह ठीक नहीं हो पाने के कारण दिन में भी शहर के कई हिस्सों में लोग परेशान रहे। रात को बिजली आपूर्ति सुचारु करने आए रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के कर्मचारी बुधवार को भी पूरा दिन फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। इस वजह से दिन भर भी शहर के विभिन्न फीडरों पर कट लगते रहे। बुधवार देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी।

यहां रही ज्यादा परेशानी
बिजली गिरने से सब स्टेशन के पास लघु सचिवालय, महेंद्रगढ़ रोड के आसपास का क्षेत्र, आफिसर कालोनी में मंगलवार देर रात से बुधवार दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गिरने के कारण शहर के सिटी वन, सिटी फाइव, एनएलडी के अलावा शोभापुर, महरमपुर, निवाज नगर आदि फीडरों के लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।



वैसे ही इन दिनों बिजली के कट लग रहे है। मंगलवार रात को बिजली न आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। रात को नींद नहीं आई तो दिन में काम प्रभावित रहा।
लालचंद, व्यापारी, पीरआगा मोहल्ला

बिजली के कटों से जीना हराम कर रखा है। लाइट नहीं आने की वजह से रोज परेशानी होती है। मंगलवार को रात और बुधवार को दिन में भी लाइट नहीं आई।
अमर सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी, कर्मचारी कालोनी

बिजली की समस्या इन दिनों ज्यादा हो गई है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात जागकर गुजारी है।
विरेंद्र सिंह, रिटायर्ड लेबर इंस्पेक्टर, फ्रेंड कालोनी


ट्रांसफार्मरों पर बिजली गिरने की वजह से काफी फाल्ट आ गया था। इसे रात को भी ठीक किया गया। इसके बाद शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। कुछ हिस्सों में तार आदि जलने से बुधवार शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
- धर्मेंद्र यादव, एसडीई, दहबिविनि, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed