{"_id":"5902388d4f1c1be959c0cb9d","slug":"electricity-narnaul-mahendrgarh-haryana-black-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिजली’ के बाद अंधड़ बिजली पर भारी, लोग बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिजली’ के बाद अंधड़ बिजली पर भारी, लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। इन दिनों जिले के लोगों को मौसम से राहत तो कम लेेकिन परेशानी ज्यादा हो रही है। दो दिन पहले बिजली गिरने से 110 केवी सब स्टेशन की सीटी-पीटी में फाल्ट आने से लोग रात और दिन में बेहाल हो गए थे। जैसे-तैसे बिजली कर्मचारियों ने बुधवार शाम तक अधिकांश फाल्ट ठीक किए तो शाम को ही दोबारा तेज अंधड़ से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति फिर ठप हो गई। खंभे उखड़ने और पेड़ टूटकर तारों में गिरने से बिजली कर्मचारी भी परेशान रहे। वीरवार शाम तक शहर के कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं होने से लोगों को रात के अलावा दिन में भी परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति भंग होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। बाजारों और घरों में इन्वर्टर ठप होने से
गर्मी ने सबको रुला दिया। बिजली कर्मचारी वीरवार सुबह आपूर्ति सुचारु करने में जुटे लेकिन देर शाम तक भी कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार शाम को करीब छह बजे जबरदस्त अंधड़ आया था। इस कारण शहर के मोहल्ला जमालपुर स्थित एक पीपल का पेड़ गिर गया। इस पेड़ के गिरने से वहां से गुजर रही बिजली की लाइन टूट गई। इससे करीब तीन खंभों को भी नुकसान पहुंचा था। जमालपुर मोहल्ला के साथ लगते ओल्ड जमालपुर, जमालपुर व नई कालोनी जमालपुर के अलावा श्याम कालोनी, नई सराय, पुरानी सराय, सिंघाना रोड के आसपास और मोती नगर समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। शाम को गुल हुई लाइट बुधवार रात और वीरवार दिन में भी नहीं आने से लोग परेशान रहे। बिजली की इस समस्या को दूर करने के लिए निगम कर्मियों ने पूरा दिन लगा दिया, मगर शाम तक दो ही खंभे लगा पाए। इस कारण समस्या का समाधान वीरवार शाम तक नहीं हो पाया था। उक्त मोहल्लों के निलेश कुमार, राजकुमार, विनोद फौजी, शिवदत्त, योगेश कुमार समेत अन्य का कहना था कि शाम को लाइट चली जाने के बाद पूरी रात मोहल्ले की लाइट नहीं आई। इससे रात को नींद भी सही प्रकार से नहीं आई। कमरे के अंदर गर्मी लगे और बाहर मच्छरों ने परेशान किया। उन्होंने बताया कि पूरी रात उन्होंने जागकर बिताई।
विज्ञापन
लाइनों को ठीक करने सुबह पहुंचे बिजली कर्मचारी
बुधवार शाम को पेड़ गिरने के बाद बिजली बाधित होते ही आपूर्ति सुचारु करने कोई भी बिजली कर्मचारी रात को नहीं आया। इस कारण रात को बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पायी। वीरवार सुबह ही करीब नौ बजे बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही लाइनों को ठीक करने का काम शुरू हुआ। दिनभर निगम कर्मचारियों द्वारा मशक्कत करने के बाद केवल दो ही खंभे लग पाये, जबकि वहां टूट कर गिरी तार को खिंचाई करने का काम शाम तक नहीं हो पाया था। इस कारण दिन के समय भी लोगों को राहत नहीं मिली और देर शाम तक निगम कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे।
पुलिस लाइन के पास भी टूटे तार
बुधवार शाम अंधड़ के कारण पुलिस लाइन के पास भी सैटरिंग गिर जाने से तार टूट गए। इससे पुलिस लाइन छिप्पी जोहड़, नलापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी रातभर लाइट गुल रही। इन लाइनों को भी सुबह ही ठीक किया गया। कई क्षेत्रों में बिजली नहीं आने के कारण पेयजल समस्या भी गहरा गई। शहर के नई सराय, पुरानी सराय, रविदास मार्ग, पुल बाजार, मीरा जी, जमालपुर, मिश्रवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में वीरवार को पेयजल की आपूर्ति होनी थी। आपूर्ति ठप होने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों को बिजली के साथ-साथ पेयजल की परेशानी भी हुई।
दो रात से बिजली की लाइनों को ठीक करने में लगा हुआ हूं। अंधड़ से निगम को भी काफी नुकसान हुआ है। अभी इसका सही आंकलन नहीं हो पाया है। जमालपुर मोहल्ले में दो नए पोल लगाए गए हैं। शीघ्र समस्या का समाधान हो जाएगा।
- सुरेंद्र जोशी, जेई, दहबिविनि, नारनौल।