फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Minister Ranjit Singh suspended JE of Municipal Council in Narnaul

Narnaul: पहले आदेश लागू हुए नहीं, बिजली मंत्री ने नगर परिषद के दूसरे जेई को किया सस्पेंड, गजब है सरकार

Wed, 26 Apr 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Apr 2023 02:10 PM IST
सार

नारनौल में बिजली मंत्री द्वारा किसी अधिकारी को सस्पेंड करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व फरवरी में हुई बैठक में भी बिजली मंत्री ने जेई विकास को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक जेई विकास के सस्पेंशन के आर्डर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Electricity Minister Ranjit Singh suspended JE of Municipal Council in Narnaul
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बुधवार को पंचायत भवन में आयाेजित हुई मासिक बैठक में चेयरपर्सन एवं बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने नगर परिषद के जेई प्रवीण मलिक को सस्पेंड करने के आदेश दिए। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों, शिकायतकर्ता और खुद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने जेई प्रवीण मलिक पर फोन नहीं उठाने के आरोप लगाए। इस पर बिजली मंत्री ने उन्हें सस्पेंड कर जांच के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


पिछली बैठक में जेई विकास को किया गया था सस्पेंड
हालांकि बिजली मंत्री द्वारा किसी अधिकारी को सस्पेंड करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व फरवरी में हुई बैठक में भी बिजली मंत्री ने जेई विकास को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक जेई विकास के सस्पेंशन के आर्डर नहीं आए हैं। बिजली मंत्री से जब पत्रकारों ने जेई विकास के आर्डर न होने बारे पूछा तो कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बैठक में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि जेई प्रवीण मलिक उनका फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन


आज तक नहीं हुए सस्पेंड के ऑर्डर जारी
बैठक के दौरान एग्रो इंडस्टी के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज ने शहर के चिट्ठा बिकने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस को नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत की जाती है तो कर्मचारी उनका नाम सार्वजनिक कर डालते हैं और फिर आरोपी उनको फोन कर धमकाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते हैं जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी है। इस पर एसपी ने सीसीटीवी फुटेज देने की बात कही और कहा कि इसकी जांच कर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली मंत्री ने एसपी को निर्देश दिए कि इस मामले में दो डीएसपी की ड्यूटी लगाई जाए, जो 15 दिन में ऐसा कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed