फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Minister Ranjit Chautala listen grievances in Public Complaints Committee meeting in Narnaul

Narnaul: जन परिवेदन समिति की बैठक में बिजली मंत्री की हूटिंग, शिकायतें बिना सुने जाने से नाराज हुए लोग

Thu, 22 Dec 2022 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 04:01 PM IST
सार

नारनौल में पहली मीटिंग ले रहे मंत्री रणजीत चौटाला शुरू से ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने तीसरी एजेंडे हुड्डा सेक्टर की समस्याओं को लेकर नगर परिषद ईओ सुमन लता के खिलाफ उपायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Electricity Minister Ranjit Chautala listen grievances in Public Complaints Committee meeting in Narnaul
जन परिवेदन समिति की बैठक में समस्याएं सुनते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल के पंचायत भवन में गुरुवार को जन परिवेदन समिति की बैठक खत्म होने के बाद बिजली मंत्री रणजीत चौटाला जाने लगे तो शिकायतकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। कई शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। एजेंडे पूरे होने के बाद चार पांच शिकायतें ही सुनी गई थी। उसके बाद कई लोगों की अंदर शिकायतें नहीं सुनी गई थीं। पुलिस ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। जब मंत्री जाने लगे तो शिकायकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी थी। हूटिंग होते ही मंत्री एवं उपायुक्त उनके पास पहुंचे। इस बाद उनकी शिकायतों की कॉपी लेकर रख ली। इससे पहले समिति के चेयरमैन रणजीत सिंह चौटाला ने 13 शिकायतें सुनी जिनमें सात का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर उन्होंने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पहली मीटिंग में तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश 
जिले में पहली मीटिंग ले रहे मंत्री चौटाला शुरू से ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने तीसरी एजेंडे हुड्डा सेक्टर की समस्याओं को लेकर नगर परिषद ईओ सुमन लता के खिलाफ उपायुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि तीन दिन के अंदर पिछले छह महीने का रिकॉर्ड इसका चेक किया तथा अब तक उनके द्वारा किए गए कार्यों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सुबह सभी होटल वाले उनसे मिले थे। कभी तो होटल को सील कर देती हैं तो कभी खोल देती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईओ की काफी शिकायतें आ रही हैं इसके लिए वो शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता को भी अवगत करवाउंगा कि उनको यहां से तबादला कर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाए। ईओ सुमन छुट्टी पर चल रही हैं और गुरुवार की ग्रीवेंस मीटिंग में भी उपस्थित नहीं थीं। वहीं एक मामले में सिंचाई विभाग के एसडीओ शक्तिराज तथा एक मामले में ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीओ शक्ति राज अभी दूसरे जिले सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के फोन अधिकारियों द्वारा नहीं उठाए जाने पर होगी कार्रवाई
इस मौके पर चौटाला ने कहा कि अधिकारी अब अपनी आदत बदल लें। अगली बार देख लेंगे, फिर कर देंगे, ये नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आज की ग्रीवेंस में कुछ केस कोर्ट से संबंधित थे। ऐसे केस नहीं लिए जाते। उन्होंने कहा कि जो गरीब एवं असहाय लोग हैं जिनको लंबे समय से न्याय नहीं मिल रहा और केस लड़ने में सक्षम नहीं है, उनके लिए वे स्वयं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को कार्यालय में नहीं घुसने देते। नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी सुन लें कि अपना रवैया बदल लें, किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ यह आ गया कि उन्होंने बदतमीजी की या ठीक ढंग से लोगों को अटेंड नहीं किया तो ये बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी विभाग का अधिकारी फोन नहीं उठा रहा तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन बार फोन करने पर अधिकारी फोन नहीं उठाता है तो कारण बताओ नोटिस तथा पांच बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठाते तो अधिकारी को चार्जशीट किया जाएगा।


बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एडीसी वैशाली सिंह, बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मनीष मित्तल, गोविंद भारद्वाज, विजय सांगवान तथा जेपी सैनी के अलावा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed