फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity employees will be on strike for three days from 11th, warning of agitation

Mahendragarh-Narnaul News: 11 से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 30 Jul 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees will be on strike for three days from 11th, warning of agitation
नारनौल। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय पूर्ण हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल राज्य सरकार की निजीकरण नीतियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इससे पहले सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो इसे अनिश्चितकालीन हड़ताल का अग्रिम नोटिस माना जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर रोष मार्च निकाला। इसके बाद उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध यादव को ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कर्मचारियों और अभियंताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। संगठन ने कहा कि मांगों पर विचार न होने पर औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार कृषि डिस्कॉम के गठन की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी करती है, तो इसे अनिश्चितकालीन हड़ताल का अग्रिम नोटिस माना जाएगा। संगठन ने निजीकरण रोकने, कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता और एसीपी जैसी लंबित प्रशासनिक मांगों को पूरा करने की मांग की है। विभिन्न कैडरों के पुनर्गठन और सेवा संबंधी विसंगतियों के समाधान की भी मांग की गई। संघर्ष मोर्चा ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हरियाणा पावर एसोसिएशन, एएचपीसी वर्कर्ज यूनियन, एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन और एचपीसी एससी/एसटी एवं बीसी कर्मचारी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed