फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity employees staged a protest against the DC.

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मचारियों ने डीसी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged a protest against the DC.
फोटो नंबर- 16सिंघाना रोड ​स्थित सर्कल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवा
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त के कथित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी बिजली कर्मचारी व अधिकारी एकजुट नजर आए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि डीसी साहब जब तक अपनी बात का खंडन नहीं करेंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रधान सत्यपाल ने बताया कि समाधान शिविर के दौरान एक उपभोक्ता की शिकायत पर उपायुक्त ने बिजली कर्मचारियों के विरुद्ध जो बयान दिया है उससे कर्मचारियों में रोष है। एएचपीसी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव किरोड़ीमल सैनी ने कहा कि बिजली कर्मचारी आंधी, बारिश और कोहरे में लगातार काम करते हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अधिकारी का बिजली कर्मचारियों के बारे में ऐसा कहना शोभा नहीं देता। एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रधान सुभाष रोहिल्ला ने बताया कि जब तक उपायुक्त कथित बयान का खंडन नहीं करते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर सत्यवान, शिवकुमार, सत्यप्रकाश, बिरेंद्र यादव, गजराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी का गठन कर लेंगे निर्णय
कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह ने कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद कमेटी आगे की योजना की रूपरेखा तैयार करेगी। ग्रामीण एसडीओ लोकेश कुमार ने कहा कि उपायुक्त के बयान से बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंची है।


यह है मामला
12 मार्च को महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में एक उपभोक्ता ने बिजली खंभों से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई थी। सुनवाई के दौरान उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा था कि बिजली कर्मचारी अगर खेत में घूसे तो उन्हें लट्ठ मारो, जिसके बाद से मामला तूल पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed