फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity did not come all night, people spent time walking

Mahendragarh-Narnaul News: रात भर नहीं आई बिजली, लोगों ने टहलकर बिताया समय

Mon, 20 May 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 20 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not come all night, people spent time walking
फोटो नंबर- 13 मन्नी देवी। - फोटो : जावेद सिद्दीकी
नारनौल। शहर के मोहल्ला पीरआगा में गत शनिवार को रात-भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण लोगो को भयंकर गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगो ने बिजली कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाया। दोबारा आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने में करीब 5 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि गत शनिवार रात 11 बजे के करीब पीर के पास स्थित खंबे पर तार में एक जोरदार धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाया गया। बिजली कर्मचारी रातभर बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने का कार्य करते रहे, लेकिन करीब 5 घंटे तक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली न आने के कारण गर्मी व मच्छरों से परेशान लोगो ने सड़क और छत पर टहल कर रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। लंबे समय तक लाइट न आने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सबसे ज्यादा समस्या का सामना बच्चों और बुजर्गों को करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि बिजली तार में जो भी कमियां हैं उनको दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण इन्वर्टर बैटरी भी जवाब दे गए। लोगों ने गर्मी और मच्छर के बीच सड़क और छत पर टहल कर रात गुजारने के लिए विवश होना पड़ा।

मन्नी देवी
हमारी प्रशासन से अपील हैं कि बिजली के तारों में जो भी कमियां हैं उनको दुरुस्त किया जाए जिससे भविष्य में लोगों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
बिमला देवी ।

फोटो नंबर- 13 मन्नी देवी।

फोटो नंबर- 13 मन्नी देवी।- फोटो : जावेद सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed