{"_id":"67606b5613d7f0d8c4044c20","slug":"electricity-corporation-team-attacked-seven-employees-injured-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113891-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम की टीम पर हमला, सात कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम की टीम पर हमला, सात कर्मचारी घायल
Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- नागरिक अस्पताल कनीना में उपचाराधीन बिजली कर्मचारी--संवाद
कनीना(महेंद्रगढ़)। उमंडल के गांव मोडी की टोलवा की ढाणी में बिजली चोरी की जांच करने गए कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया। इससे सात कर्मचारी घायल हो गए।
बिजली निगम के एडीओ उमेश वर्मा ने कनीना पुलिस की दी शिकायत में बताया कि बिजली की चोरी को रोकने के लिए सोमवार सुबह आठ बजे जेई विजय कुमार के अध्यक्षता में जेई आनंद, फोरमैन राकेश, फोरमैन संदीप कुमार, लाइनमैन संजय, सहायक लाइनमैन धर्मवीर व ड्राइवर बीरेंद्र को मोडी गांव में जांच के लिए सरकारी वाहन से भेजा गया था। जब टीम मोदी गांव के पास तलवे की ढाणी में चेकिंग कर रही थी तो उसी दौरान 6 नामजद लोगों ने लोहे की रोड, लाठी डंडों से हमला कर दिया।
सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। फोरमैन राकेश कुमार का मोबाइल छीन लिया। इसमें बिजली चोरी की वीडियोग्राफी की थी। फोरमैन संदीप का मोबाइल तोड़ दिया। बिजली विभाग की टीम उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल हुई। चिकित्सकों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कनीना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सीडीओ बिजली विभाग से शिकायत मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।