फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Corporation's JE and lineman suspended

बिजली निगम का जेई और लाइनमैन सस्पेंड

Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's JE and lineman suspended
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रामीण कार्यालय के जेई और लाइनमैन को बिजली की लाइन को गलत तरीके से शिफ्ट पर एसई ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में डीसी रेट पर लगे एक कर्मी का नाम आने पर उसे हटा दिया गया है। मामले में गांव बापडोली की एक महिला ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को 20 जुलाई को शिकायत दी थी। महिला ने अधिकारियों पर पैसे लेने के बावजूद काम नहीं करने का आरोप लगाया था। जिस पर निगम के एसई डीके बंसल ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव बापडोली की सुमित्रा ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को शिकायत की थी कि उसने पहले अपने जिस टयूबवेल पर कनेक्शन लिया था, उसका पानी सूख गया था। अब उसने पुराने ट्यूबवेल से दो किले दूर खेत में दूसरा ट्यूबवेल खुदवाया था। पुराने कनेक्शन को बदलवाने के लिए वे विभाग के चक्कर लगा रहे थी, लेकिन उनका काम नहीं हो रहा था। सुमित्रा देवी ने शिकायत में कहा था कि निगम के चक्कर लगाने के दौरान उसकी मुलाकात सतीश कुमार से हुई जो डीसी रेट पर लगा है, उसने कहा कि काम करवा देगा। इसके लिए बीस हजार रुपये लगेंगे और खंभे भी दिलवा देने की बात कही। आरोप हैं कि सतीश ने छह हजार रुपये लेकर लहरोदा से खंभे भी दिलवा दिये। सुमित्रा के अनुसार इसके बाद उसने सतीश को बीस हजार रुपये दे दिए तो कम बताकर 50 हजार की मांग की। इस पर उसने 50 हजार रुपये दे दिये। इसके बाद सतीश कुमार के साथ जेई पालाराम और लाइनमैन अमर सिंह उसके घर आए। एक लाख रुपये की मांग की। दोनों ने कहा कि यदि काम करवाना है तो एक लाख रुपये दो वरना काम नहीं होगा। सुमित्रा ने राज्यमंत्री को दी अपनी इस शिकायत में पैसे वापस दिलाने और कनेक्शन करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

खुद ही खड़े किए खंभे इसलिए करवाई एफआईआर : एसडीओ
बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ पवन ग्रोवर का कहना है कि उन्हें गांव बापडोली के एक खेत पर अवैध रूप से खंभे खड़े करने की सूचना मिली थी। जिसे चेक करवाया तो शिकायत सही मिली। उन्होंने पुलिस में खंभे खड़े करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंड जेई और लाइनमैन मामले की दो अधिकारी करेंगे जांच: एसई
एसई डीके बंसल ने बताया कि जेई का कार्यभार देख रहे पालाराम व लाइनमैन अमर सिंह को सस्पेंड कर दिया था, जबकि डीसी रेट पर लगे कर्मी सतीश कुमार का हटा दिया गया है। एसई ने बताया कि इस मामले की जांच एक्सईएन व नांगल चौधरी के एसडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed