फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Corporation has geared up for uninterrupted power supply in summer

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम ने गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कसी कमर

Thu, 06 Mar 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation has geared up for uninterrupted power supply in summer
फोटो संख्या:59-देवीलाल कॉलोनी  में बिजली के वायर डालते बिजली निगम के कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए निगम ने कमर कस ली है। ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड बढ़ने से जर्जर तार जलने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इससे शहरवासियों को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ता था। उपभोक्ताओं को इन परेशानियों से बचाने के लिए बिजली निगम ने छह जगह नए ट्रांसफार्मर लगाने व जर्जर वायर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया हे।
विज्ञापन

इसके बाद शहर वासियों को बिजली किल्लत या कटों की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।शहर के छह स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। शहर के कई ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहे थे। इस कारण बार-बार कट लगने और जलने की शिकायत आ रही थीं। इसके अलावा बिजली की वायर भी जल जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शहर के तुलाराम कॉलोनी, मोहल्ला महायचान, बालाजी कॉलोनी, मोहल्ला सैनीपुरा, छाजुपूरम कॉलोनी, फूलचंद प्राचीन हनुमान मंदिर के पास लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में अघोषित कटों से निजात के लिए शहर में छह स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जल्द ही इनसे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। शहर में जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।-वेदप्रकाश, जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed