फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity bill defaulters disconnected, Ateli Power House owes more than 2.5 crore rupees

बिजली बिल बकायेदारों के काटे कनेक्शन, अटेली पावर हाउस में ढाई करोड़ से अधिक रुपये बकाया

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill defaulters disconnected, Ateli Power House owes more than 2.5 crore rupees
बिजली निगम ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। बिजली निगम ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। एसडीओ ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए बकाया बिल अविलंब भरें, अन्यथा उनको बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार अटेली में 28544 उपभोक्ता हैं। जिनके करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया हैं। क्षेत्र के 44 गांवों को अटेली पावर हाउस से बिजली सप्लाई की जाती है। इन गांवों के 12 हजार उपभोक्ताओं ने समय पर बिल नहीं जमा किया है। बिजली निगम के जेई अनिल कुमार ने बताया कि एसडीओ प्रमोद कुमार के निर्देश में बिजली कनेक्शन काटने की मुहिम चलाई गई है। एसडीओ ने बताया कि बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने का उच्च अधिकारियों का आदेश है। ऐसे में सभी उपभोक्ता अपना बिजली बिल समय रहते जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाता है और वह दोबारा लगवाता है तो उस पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली निगम बिजली चोरों पर सख्त है। दो दिन में 17 उपभोक्ताओं की बिजली चोरी पकड़ कर सात लाख 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें से एक ट्यूबवेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed