फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electoral awareness: Villagers of Kakrala take oath to boycott tempting candidates

चुनावी जागरूकता: ककराला के ग्रामीणों ने प्रलोभन देने वाले उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की ली शपथ

Thu, 27 Oct 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electoral awareness: Villagers of Kakrala take oath to boycott tempting candidates
गांव ककराला में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों ने लालच प्रलोभन देने वाले उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की शपथ ली। ग्राम विकास कमेटी, बाबा भैंया सेवा दल व अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने मिलकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया। पोस्टर, बैनर व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर शराब, पैसे व अन्य प्रलोभन के दम पर वोट मांगने वालों का बहिष्कार करने की शपथ ली।
विज्ञापन

कमेटी के कोषाध्यक्ष प्यारेलाल, ग्रामीण महिला कांता देवी, अजय कुमार, राजपाल सिंह यादव, ने कहा कि इस अभियान के बाद अब कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रकार का लालच प्रलोभन या शराब आदि नहीं दे रहा है। भविष्य में गांव कौन-कौन से कामों को लेकर आगे बढ़ें, इस विषय पर गंभीरता से विचार करने के लिए नुक्कड़ सभाओं में मंथन किया जा रहा है। इस बार सभी उम्मीदवार एक आदर्श उदाहरण देते हुए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। गांव में जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ सभाओं में संवाद कार्यक्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर प्यारेलाल, बीबीएसडी प्रधान अजय कुमार, उप प्रधान इंद्रपाल शर्मा, सचिव नवीन कुमार, सह सचिव सुनील शर्मा, मनोज कुमार, राजपाल, महेश कुमार, ओमप्रकाश, मास्टर गुलशन, मास्टर रामेश्वर दयाल, अमित, सुनील, होशियार सिंह, मोहित, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed