फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   election,political,votar,assembly election

महेंद्रगढ़ विस में सर्वाधिक 72.20 फीसदी जबकि सबसे कम अटेली में 60 फीसदी हुआ मतदान

Tue, 22 Oct 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
election,political,votar,assembly election
मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लगी लाईन। - फोटो : Narnol
जिले में विधानसभा चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। महेंद्रगढ़ जिले में 67.48 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, अटेली विस में 60, महेंद्रगढ़ में 72.20, नारनौल में 68.80 व नांगल चौधरी में 69.52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। उल्लेखनीय है कि साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले में 77. 4 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा साल 2009 के विधानसभा चुनावों में यह 73.3 प्रतिशत था। सोमवार को नांगल चौधरी में एक बूथ पर दो गुटों में मारपीट भी हुई, जिसके कारण मतदान थोड़ी देर प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह लोगों की भीड़ कम रही, लेकिन 11 बजे के बाद लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान का ग्राफ भी बढ़ता चला गया। अटेली विधानसभा में सुबह 9 बजे तक दस फीसदी मतदान हुआ। वहीं महेंद्रगढ़ में 9 फीसदी, नारनौल में 6.2 व नांगल चौधरी में 9 फीसदी मतदान हुआ। नारनौल शहर के मतदाता 10 बजे के बाद घरों से निकले और मतदान केंद्र पर पहुंचे। नारनौल विधानसभा में 11 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ। वहीं अटेली में 22.3, महेंद्रगढ़ में 16 व नांगल चौधरी में 21.52 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर बाद एक बजे अटेली में 32, महेंद्रगढ़ में 31, नारनौल में 25 व नांगल चौधरी में 35 फीसदी मतदान हुआ। तीन बजे तक अटेली में 49, महेंद्रगढ़ में 43, नारनौल में 44.8 व नांगल चौधरी में 49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक अटेली में 60, महेंद्रगढ़ में 67.30, नारनौल में 57.50 व नांगल चौधरी में 69.52 फीसदी मतदान हुआ। बाद में अटेली में 60, महेंद्रगढ़ 72.20, नारनौल 68.80 व नांगल चौधरी में 69.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी जगदीश शर्मा दिनभर विभिन्न स्थानों का दौरा किया व कंट्रोल रूम से भी स्थिति पर नजर बनाए रखी। लघु सचिवालय में डीसी कोर्ट रूम में बनाए गए इस कंट्रोल रूम से जिला प्रशासन ने बूथों पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

शाम को जमा कर्राईं एबीएम
मतदान के बाद चारों विधानसभा के बूथ लेवल अधिकारियों व पोलिंग पार्टी ने यहां के पीआर सेंटर व गर्ल आईटीआई में ईवीएम को जमा कराया। देर शाम तक ईवीएम को जमा कराने के लिए पोलिंग पार्टी पीआर सेंटर व गर्ल आईटीआई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी महेंद्रगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा हुआ मतदान-
विधानसभा चुनाव में अटेली विस क्षेत्र में 60, महेंद्रगढ़ में 72.20, नारनौल में 68.88 व नांगल चौधरी में 69.52 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2014 विस चुनाव में जिले में महेंद्रगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा तो नारनौल विधानसभा में सबसे कम मतदान हुआ था। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 80. 3 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि, नारनौल में 75. 5, अटेली में 77. 4 व नांगल चौधरी में 75.8 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। हालांकि चारों विधानसभा में साल 2014 की अपेक्षा कम वोट पड़े हैं। इस बार भी महेंद्रगढ़ विस में सबसे अधिक व अटेली विस में सबसे कम वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed