Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elected Vice Chancellor of the Year Prof. tankeshwar kumar

वाइस चांसलर ऑफ द ईयर चुने गए प्रो. टंकेश्वर कुमार

Tue, 30 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elected Vice Chancellor of the Year Prof. tankeshwar kumar
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार वाइस चांसलर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजे गए हैं। उन्हें यह सम्मान राजधानी दिल्ली में शनिवार को यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन द्वारा ब्रेन वंडर्स के साथ मिलकर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सहभागियों व सहयोगियों को देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की प्रगति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार नवाचार व प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में जारी प्रयासों को ध्यान में रखकर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन के संस्थापक संदीप गुलाटी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा आयोजित दूसरी उच्च शिक्षा नवाचार एवं प्रौद्योगिकी समिट 2022 का आयोजन किया गया जिसमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक व नवाचार के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान प्रदान कर रहे शिक्षाविदों को उनके विभिन्न प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कुलपतियों की श्रेणी में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को देश के 50 कुलपतियों के बीच वाइस चांसलर ऑफ द ईयर 2022 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed