{"_id":"67ae3ae949481d7aa2021741","slug":"eight-students-of-hakenvi-got-jobs-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115190-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के आठ विद्यार्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के आठ विद्यार्थियों को मिली नौकरी
Fri, 14 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा की वास्तविक प्रगति विद्यार्थियों की व्यावसायिक उपलब्धियों से आंकी जाती है। इसी दृष्टिकोण के साथ, विश्वविद्यालय लगातार अपने विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। विश्वविद्यालय में प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागध्यक्ष प्रो. सुनीता तंवर एवं प्लेसमेंट सेल की उपनिदेशक डॉ. दिव्या के प्रयासों से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में एडुस्टेशन कंपनी ने एमबीए के आठ विद्यार्थियों को प्लेसमेंट का अवसर प्रदान किया।
विद्यार्थियों का यह चयन विभाग की कौशल विकास, उद्योग से जुड़े कार्यक्रमों और विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए एजाइल कैपिटल सर्विसेज ने 13, जीललहॉक कंपनी ने 12 और टेंहार्ड इंडिया ने 5 विद्यार्थियों को चुना है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम से न केवल विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान प्रदान होगा बल्कि इसके माध्यम से सैद्धांतिक शिक्षा और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की खाई को भी कम करने भी मदद मिलेगी।