फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Efforts to implement nine schemes are intensified.

Mahendragarh-Narnaul News: नौ योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज

Thu, 27 Nov 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Efforts to implement nine schemes are intensified.
फोटो संख्या:79- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से नौ योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कवायद तेजी कर दी है। इन योजनाओं के बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या बंदरों के उत्पात एवं आवारा कुत्तों की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही शहर में दो हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने व बदहाल सड़कों की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका की बैठक में जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह की ओर से दिए गए आदेशों के बाद अब जिम्मेदारों ने भी भागदौड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

शहर में बंदरों व आवारा कुत्तों की बड़ी समस्या के समाधान के लिए अब दोबारा टेंडर कर दिए गए हैं। जिम्मेदारों का दावा है कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर किया जा चुका है और जल्द ही एजेंसी अभियान शुरू कर इन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी 3.82 लाख रुपये का टेंडर अलॉट किया जा चुका है और जल्द ही अभियान शुरू कराया जाएगा। आवारा कुत्तों के लिए होम शेल्टर बनाने और उनके वैक्सीनेशन का टेंडर किया था लेकिन पहले कोई भी एजेंसी नहीं आने के कारण अब दोबारा से टेंडर किया गया है।
15 वार्डों में दो-दो सफाई कर्मी तैनात
शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए घर-घर कूड़ा का टेंडर एजेंसी को अलॉट किया जा चुका है। जिम्मेदारों का दावा है कि दिसंबर से ही एजेंसी इस पर काम शुरू कर देगी जिससे शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। इस समय शहर के 15 वार्डों में महज दो-दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई। दो कर्मचारियों के सहारे वार्ड की सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हो रही है जिससे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है।
रोशन होंगे शहर के मुख्य बाजार व गलियां
बुधवार को डीएमसी रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने दावा किया कि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दो हजार नई लाइट की मांग सरकार को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। दिसंबर व जनवरी के दौरान सभी स्थानों पर लाइटें लगाकर शहर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बदहाल सड़कों का सर्वे पूरा
शहर की बदहाल सड़कों का सर्वे पूरा हो गया है। एजेंसी की ओर से नपा को रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। अब काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए नपा ने 25 लाख रुपये का टेंडर पहले ही एजेंसी को अलॉट कर दिया है। शहर की जो भी टूटी हुई सड़क है उसको बनाने और गड्ढे भरने के लिए काम शुरू होना शेष है। वहीं इसके अलावा शहर में रेहड़ी बाजार बनाने के लिए भी जगह का चयन किया जा रहा है जिसके तहत शहर में तहबाजारी के तहत रखे खोखो को शिफ्ट करने और पहले रेलवे रोड से हटाए गए खोखो के लिए सरकार के नियमों के तहत उचित जगह निर्धारित की जाएगी।

-------------
- वर्जन:
इन सभी योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। जिन कार्याें के टेंडर अलॉट किए जा चुके हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:79- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद

फोटो संख्या:79- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद

फोटो संख्या:79- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद

फोटो संख्या:79- सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड बदहाल अवस्था में--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed