{"_id":"689ce4ba35a55b2f4d01eaed","slug":"effigy-of-us-president-trump-burnt-at-mahavir-chowk-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128311-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप जलाया पुतला
Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13महावीर चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी करते किसान मोर्चा के सदस्य।सं
नारनौल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान संगठनों ने विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो और कारपोरेट घरानों खेती से दूर हटो के नारे लगाए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल से जुलूस के रूप में लघु सचिवालय नारनौल तक बहुराष्ट्रीय कंपनियों भारत छोड़ो, कारपोरेट घरानों खेती से दूर हटो, अमेरिका साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र दिया। महावीर चौक पहुंचकर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाया।
इस मांग पत्र में व्यापक आर्थिक व्यापार समझौता रद्द करने, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं करने, कृषि मार्केटिंग की राष्ट्रीय नीति के मसौदे एनपीएफएएएम तथा राष्ट्रीय सहकारी नीति एनसीपी वापस लेने, लागत से डेढ़ गुणा फार्मूले पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की गारंटी देने और सरकारी खरीद सुनिश्चित करने, समस्त कर्ज माफी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा उत्पीड़न बंद करने, बिजली क्षेत्र के निजीकरण और प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने सहित सहित अनेक मांग की गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक छाजूराम रावत व एसकेएम के घटक संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह, जय किसान यूनियन के कामरेड दिलीप सिंह, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, जिला प्रधान बलबीर सिंह, अभय सिंह,
विज्ञापन
यादराम कोरियावास, मास्टर सूबे सिंह, सीताराम ने संबोधित किया। इस अवसर पर हंसराज, रामस्वरूप नंबरदार, शेर सिंह गणियार, रतनलाल, घनश्याम, हरचंद, रामस्वरूप कसाना, सतीश कुमार, महावीर प्रसाद गोद, हेतराम, महीपाल, भीमसेन, अत्तर सिंह सहित किसान संगठनों व मजदूर नेता मौजूद थे।