फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Efficiency in legal databases is the need of the hour: Prof. Tankeshwar

विधिक डेटाबेस में दक्षता आज की जरूरत : प्रो. टंकेश्वर

Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Efficiency in legal databases is the need of the hour: Prof. Tankeshwar
फोटो संख्या:77- कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ, शिक्षक एवं विद्यार्थी--स्रोत- हकेंवि - फोटो : शहर में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को ​आते-जाते लोग।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से विधिक शोध के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी एसएससी ऑनलाइन डेटाबेस पर कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

हकेंवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में विधिक डेटाबेस में दक्षता कोई अतिरिक्त कौशल नहीं, बल्कि प्रत्येक विधि पेशेवर के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है।
विधि विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यशाला समकालीन, अनुप्रयोग-आधारित शिक्षा प्रदान करने की हमारी परिकल्पना के अनुरूप है, जो सैद्धांतिक ज्ञान व व्यावसायिक अभ्यास के बीच की दूरी को कम करती है। कार्यशाला में एसएससी ऑनलाइन से जुड़े विशेषज्ञ राजेश कुमार व अजय प्रताप ने सत्रों का संचालन किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य तकनीकी रूप से दक्ष व विधिक रूप से सक्षम स्नातकों का निर्माण करना है। एसएससी ऑनलाइन जैसे प्लेटफॉर्म से परिचय प्रभावी विधिक शोध व प्रकरणों की तैयारी के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम एसएससी ऑनलाइन के विशेषज्ञों का उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन हेतु तथा संकाय सदस्यों का विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता व व्यावसायिक तैयारी को सुदृढ़ करने वाले कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने विधिक शोध से संबंधित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजू, डॉ. समीक्षा, राकेश मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जो विधिक शिक्षा में प्रौद्योगिकी के समन्वय के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed