फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Efficiency development program is important for better teaching: Vice Chancellor

दक्षता विकास कार्यक्रम है बेहतर शिक्षण के लिये महत्वपूर्ण : कुलपति

Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Efficiency development program is important for better teaching: Vice Chancellor
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ के दक्षता विकास कार्यक्रम का शुक्रवार का समापन हुआ। दस दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 27 सहायक आचार्यों ने प्रतिभागिता की। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दक्षता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले शिक्षकों का शिक्षण बेहतर करने में मदद मिलेगी। इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियांवित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. प्रवीण कुमार, सह संयोजक डाॅ. कुमार पी ने बताया कि इस दक्षता विकास कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से 19 प्रो. ने अपने व्याख्यान दिया। उन्होंने विभिन्न टूल्स, तकनीक, शोध जर्नल, शोध पेपर,आकादमिक लेखन, टाइम मैनेजमेंट आदि के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आइसीएसएसआर) दिल्ली का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन सत्र में इंदिरा गांधी शारीरिक और खेल विश्वविद्यालय दिल्ली की डाॅ. मीनाक्षी व दिल्ली बिजनेस स्कूल की प्रो. जसप्रीत कौर विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रो. रविंद्र पाल अहलावत, प्रो. जेपी भुक्कर ने कहा कि यह शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग का पहला दक्षता कार्यक्रम था और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed