फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Effect of strike, prices of vegetables increased

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल का असर, सब्जियों के बढ़े भाव

Wed, 03 Jan 2024 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Effect of strike, prices of vegetables increased
नारनौल। ट्रक यूनियन की हड़ताल होने से अब इसका असर सब्जियों की सप्लाई पर पड़ने लगा है। इसकी वजह से सब्जियाें भावों में वृद्धि होने लगी है। सब्जी मंडी में बुधवार को भी सब्जी की कम सप्लाई हुई है। अब शहरवासियों ने सब्जियों के दाम बढ़ते देखकर ज्यादा मात्रा में खरीदनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर में ज्यादा निर्भरता ट्रकों की सप्लाई पर ही रहती है। इस कारण दो दिन में सब्जी के भाव प्रभावित होने शुरू हो गए थे। सब्जी मंडी के उपप्रधान का कहना है कि सब्जी की सप्लाई तो हो रही है, लेकिन पहले की तुलना में कम हुई है। इसके कारण सब्जी के दामों में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि वीरवार से नियमित सब्जी की सप्लाई होने से बढ़ते भावों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नारनौल शहर की बात करे तो तीन-चार दिन पहले जो गाजर 10 रुपये किलो के भाव में मिल रही थी, वह अब 25 से 30 रुपये किलो के भाव से मिल रही है। वहीं इस गोभी, आलू, अदरक, प्याज सहित अन्य सब्जियों के भाव बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल में रिटेल पर मिलने वाली सब्जियों के भाव

सब्जी का नाम अब के भाव चार दिन पहले के भाव

गाजर 25-30 10 से 15

टमाटर 30 15 से 20

गोभी 20 से 25 10 से 15

आलू 15 10

मटर 50 30

बैंगन 30 से 35 20 से 25

हरी मिर्च 70 40

प्याज 40 25 से 30

घीया 40 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed