फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   education,students,close school gate

शिक्षक न होने पर छात्रों ने बाछौद गांव के स्कूल के गेट पर जड़ा ताला

Tue, 16 Jul 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
education,students,close school gate
फोटो नंबर 23- सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाछौद का ताला जड़कर विरोध करते बच्चे। - फोटो : Narnol
शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिर्जापुर-बाछौद के छात्र भुगत रहे हैं। स्कूल में रसायन शास्त्र व गणित के शिक्षक न होने पर छात्रों ने सुबह स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। इससे करीब एक घंटे तक स्कूल में अव्यवस्था फैली रही। सूचना मिलने पर गांव का सरपंच समेत अन्य मौके पर पहुंचा और ताला खुलवाया। अधिकारियों दोनों विषयों के टीचर डेपुटेशन पर भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल मेें अगस्त 2018 से रसायन शास्त्र का प्राध्यापक के अभाव पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके अलावा गणित विषय का प्राध्यापक भी पिछले सात माह से दूसरी जगह डेपुटेशन होने के कारण पढ़ाई नहीं हो रही है। स्कूल में करीब 350 विद्यार्थी है। इस ओर विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सत्र शुरू होने पर भी स्कूल पर शिक्षकों का इंतजाम नहीं हुआ। इससे नाराज बच्चों ने सुबह आठ से नौ बजे बजे तक स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इससे स्कूल में अव्यवस्था का आलम रहा। इसकी जानकारी मिलने पर गांव का सरपंच सतीश प अन्य स्कूल पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर ताला खुलवाया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी बीईओ को दी। इस पर बीईओ ने दोनों विषयों के टीचरों को डेपुटेशन पर भेजने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य परमेश्ववरी देवी ने बताया कि स्कूल में दोनों विषयों के टीचर स्थायी रुप से नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी गर्ल्स स्कूल से अस्थाई रुप से कार्य चल रहा था। इस सत्र से दोनों टीचरों का डेपुटेशन नहीं हो पाया था। करीब दो दिन पहले ऑर्डर हुआ है।
विज्ञापन

गणित के टीचर डीईओ कार्यालय से अटैच
मिली जानकारी के अनुसार रसायन शास्त्र के लेक्चरर की नियुक्ति कॉलेज कैडर में हो चुकी है। इससे यह पद खाली पड़ा हुआ है। दूसरा गणित का लेक्चरर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था से स्थानांतरित है। जानकारी के अनुसार पिछले साल एक टीचर ने स्कूल में एक बच्चे की पिटाई की थी। इसकी शिकायत गणित प्रवक्ता ने बीईओ, डीईओ व महानिदेशक तक कर दी थी। इसके बाद गणित प्रवक्ता को डीईओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया। इसके बाद दूसरा टीचर स्कूल में भेजा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed