{"_id":"67ec2dced9cb45e2a00440b8","slug":"education-is-the-fundamental-right-of-every-child-deputy-commissioner-dr-vivek-bharti-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116144-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में आयोजित प्रवेश उत्सव के अवसर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त ने प्रांगण में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सभी के सहयोग से हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना संभव होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और सभी बच्चों को स्कूल में नामांकन कराना आवश्यक है।
उन्होंने स्कूली बच्चों से आह्नान किया कि वे अपने दोस्तों को भी स्कूल लाए और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपायुक्त ने स्कूल के वार्षिक परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी अलका, प्राचार्य सुनील गोरा, प्रवक्ता शिव भावना, प्रवक्ता डॉ. योगेंद्र, अध्यापक राकेश यादव, प्राइमरी हेड राकेश यादव, मनोज जांगड़ा, होशियार सिंह रावत व एबीआरसी सुशील लांबा मौजूद रहे।