फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Education is necessary for success in life: Narendra Sura

जीवन में कामयाबी के लिए शिक्षा जरूरी : नरेंद्र सूरा

Tue, 20 May 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Education is necessary for success in life: Narendra Sura
फोटो नंबर- 13दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सू
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने मंगलवार को हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में नेत्रहीन कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला भी मौजूद थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने पुनर्वास केंद्र का दौरा कर विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर विद्यालय की सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानूनी जानकारी लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर बच्चों को खाने पीने की सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed