फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   education, exam centre, change, student, pooblam

परीक्षा की तिथि के साथ बदल दिए सेंटर

Mon, 09 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा परीक्षार्थियों को गृह जिले में परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बावजूद काफी परीक्षार्थियों को गृह जिले कई किलोमीटर दूर वाले सेंटर अलाट किए जा रहे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत ऑक्सन रिकार्डर पद के लिए 15 मई को परीक्षा होनी है। इसके लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड (प्रवेशपत्र) भी जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अपने गृह जिले से काफी दूर के सेंटर मिले हैं। किसी परीक्षार्थी को 150 किलोमीटर तो किसी को 250 किलोमीटर दूर के परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं। इसके कारण परीक्षार्थियों की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं। इससे पहले यह परीक्षा 8 मई को होनी थी। इसमें काफी परीक्षार्थियों को गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र मिला था। अब परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाकर परीक्षा केंद्र भी बदल दिए गए।
विज्ञापन


पहली डेट में मिला था नारनौल सेंटर अब पहुंचा दिया कैथल, करनाल व हिसार
आक्सन रिकार्डर पद के लिए 15 मई को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 150 से 250 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र अलाट किए गए हैं। गौर करने बात यह है कि इससे पहले यह परीक्षा 8 मई को होनी थी। इसके लिए अनेक परीक्षार्थियों को गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र मिले थे, लेकिन अब परीक्षा की तिथि बदलकर परीक्षा केंद्र भी बदल दिए गए। नारनौल के ही एक परीक्षार्थी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पहले वाली तिथि के अनुसार उसका परीक्षा केंद्र नारनौल के ही राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में आया था। परीक्षा की तिथि एक सप्ताह खिसकाकर अब परीक्षा केंद्र को लगभग 160 किलोमीटर दूर हिसार कर दिया। वहीं एक दूसरे परीक्षार्थी मनोज कुमार को नारनौल से लगभग 250 किलोमीटर दूर कैथल में परीक्षा केंद्र दिया गया है। वहीं एक परीक्षार्थी दिनेश कुमार ने बताया कि उसका सेंटर करनाल आया है।
विज्ञापन


गृह जिले के साथ ही नहीं कर पाए न्याय
गृह जिले का शिक्षा मंत्री होने के बावजूद भी महेंद्रगढ़ के परीक्षार्थियों को परीक्षाओं के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। परीक्षार्थियों को दूर के परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाकर उनकी परेशानियां बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी की परीक्षा में भी गृह जिले के साथ भेदभाव
इससे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत 1 मई को हुई पटवारी पद की परीक्षा में भी शिक्षा मंत्री अपने गृह जिले के परीक्षार्थियों के साथ न्याय नहीं कर पाए। पटवारी की परीक्षा में महेंद्रगढ़ के अधिकतर परीक्षार्थियों को कैथल सहित अन्य दूरदराज वाले जिलों कैथल व करनाल में परीक्षा केंद्र अलाट किए गए थे। इसके कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। साथ ही आर्थिक व समय का नुकसान भी हुआ था। वहीं दूसरी तरफ  कुछ जिलों के परीक्षार्थियों को उनके गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्र दिए गए थे। उदाहरण के तौर पर कैथल के परीक्षार्थियों को कैथल में ही परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाए गए थे।


तीन दिन का समय बर्बाद, ऊपर से खर्चा
दूर के परीक्षा केंद्र मिलने के कारण परीक्षार्थियों को दूरदराज के जिलों में परीक्षा के लिए पहुंचने और परीक्षा देकर वापस घर पहुंचने तक कम से दो या तीन दिन का समय बर्बाद हो रहा है। इन तीन दिनों में परीक्षार्थी ना ही अपनी नौकरी पर जा सकता है और ना ही अपना कोई काम कर सकता है। ऊपर से कहीं दूर जाएं तो वहां रहने, आने-जाने और खाने पीने का खर्चा अलग। इस प्रकार दूर के जिलों में परीक्षाएं देना परीक्षार्थियों के लिए काफी महंगी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed