फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ED raid lasted for 15 hours in Narnaul, Houses of people known to Surender alias Chiku raided

नारनौल में 15 घंटे तक चली ED की रेड: सुरेंद्र उर्फ चीकू के जानकारों के घर हुई छापेमारी, रिकॉर्ड खंगाला

Wed, 06 Dec 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Dec 2023 11:42 AM IST
सार

ईडी ने जिन व्यक्तियों के घर पर छापेमारी की है, उनमें ज्यादातर शराब कारोबारी, माइनिंग में सहयोगी व उसके रिश्तेदार है। इससे पहले भी दो बार एनआईए ने बीते दस माह में उसके गांव मोहनपुर व उसके साले के घर पर जांच कर चुकी है।

विज्ञापन
ED raid lasted for 15 hours in Narnaul, Houses of people known to Surender alias Chiku raided
नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय की रेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ की टीम मंगलवार को दिनभर गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के 7 सहयोगियों के साथ उसके घर पर रिकार्ड खंगाले। ऐसे में कुछ को अपने साथ भी चंडीगढ़ लेकर गए। वहीं जो व्यक्ति घर पर नहीं मिले उन्हें चंडीगढ़ ईडी के मुख्यालय में बुधवार को पेश होने की बात कह कर गए है। ईडी की टीम करीब 15 घंटे तक बंद मकान में सभी के घरों पर रिकार्ड खंगालने में जुटी रही। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

विज्ञापन


ईडी की टीम रामपुरा गांव के नरेश को रात को ही चंडीगढ़ अपने साथ लेकर चली गई थी। ईडी ने जिन व्यक्तियों के घर पर छापेमारी की है, उनमें ज्यादातर शराब कारोबारी, माइनिंग में सहयोगी व उसके रिश्तेदार है। इससे पहले भी दो बार एनआईए ने बीते दस माह में उसके गांव मोहनपुर व उसके साले के घर पर जांच कर चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह टीम हुडा सेक्टर के विनीत चौधरी, गहली के शेर सिंह उर्फ हैपी, रामपुरा के नरेश उर्फ नरसी , गुरुनानकपुरा के अंकुश गोयल, केशव नगर में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के रिश्तेदार, बलाहा खुर्द व मोहनपुर में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के निवास पर छापेमारी की थी। बता दें कि सुरेंद्र उर्फ चीकू अभी तिहाड़ जेल में बंद है।a

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed