{"_id":"69137fa316cb1bcc2200b2bf","slug":"early-sowing-of-wheat-can-be-done-till-15-in-the-district-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121575-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 15 तक कर सकते हैं गेहूं की अगेती बिजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 15 तक कर सकते हैं गेहूं की अगेती बिजाई
Tue, 11 Nov 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-56 गांव अगिहार में खेत में बीजाई करते हुए किसान---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले में गेहूं बिजाई का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जिले का किसान इस समय तेजी से गेहूं की बिजाई में जुटा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अब गेहूं बिजाई का उपयुक्त समय है।
किसान 15 नवंबर तक गेहूं की अगेती बिजाई कर सकते हैं। वहीं नवंबर के दूसरे पखवाड़े से दिसंबर के दौरान गेहूं की पछेती बिजाई की जा सकती है। किसान पछेती गेहूं की बिजाई के लिए खेतों की सिंचाई में जुटे हुए हैं। बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले में औसतन 70 हजार एकड़ में गेहूं की बिजाई होती है। जबकि जिले में इस बार 2.77 लाख एकड़ में सरसों की बिजाई का काम पूरा किया जा चुका है।
जिले में नहरी पानी के अभाव में अधिकांश खेतों की सिंचाई ट्यूबवेलों पर आधारित है। हालांकि इस बार अच्छी बारिश से खेतों में नमी बरकरार रहने से कम सिंचाई की ही आवश्यकता है जिसके कारण किसानों ने भी तेजी से सरसों की बिजाई पूरी कर ली थी। किसान अब गेहूं की बिजाई में जुटा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
किसान 15 नवंबर तक गेहूं की अगेती बिजाई कर सकते हैं। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से दिसंबर माह तक गेहूं की बिजाई की जा सकती है। महेंद्रगढ़ जिले में 50 प्रतिशत गेहूं की बिजाई का काम पूरा हो चुका है। पछेती किस्मों के बीज का चयन करते समय कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार बीजों का प्रयोग करें। इस समय गेहूं की बिजाई के लिए मौसम भी अनुकूल बना हुआ है।
-- - डॉ. अजय यादव, उपमंडल अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़।